छात्रायें कब तक अपने शहर में एग्जाम ना होने के कारण अपने आपको रोकेंगी।

कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड में कई सालों से चल रही एसएससी व बैंक की परीक्षाओं और उत्तराखंड की सभी प्रकार की परीक्षाओं में छात्राओं को अपने शहर। कोटद्वार से दूसरे शहर में अपना एग्जाम देने जाना पड़ता है।  ये कोटद्वार ही नहीं उत्तराखंड में हर जगह ऐसी व्यवस्था है। कई बार छात्राओं को देर रात में भी घर आते देखा है। इसी कारण से कई छात्राएं अपना एग्जाम छोड़ देती है। सिर्फ इसी अभाव से कि उनके दूसरे शहर में ठहरने के लिए कोई रिश्तेदार नहीं होते। अगर महिलाओं को आगे बढ़ाना व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे पर उचित कदम उठाने है तो छात्राओं के लिए परीक्षा प्रणाली को बदलना जरुरी है अपने ही शहर में परीक्षाएं कराई जाए। जिससे हर छात्रा को एसएससी व सभी प्रकार के कॉम्पिटिशन एग्जाम में निडर होके आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
मुद्दे बहुत है मगर सकरत्मक मुद्दों को कोई उठाना नहीं चाहता है। बाकी रही उम्मीद उत्तराखंड सरकार से तो वो हमने करनी ही छोड़ दी है यहां सरकारें आती है तो सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने ऐसे कार्य करने से सरकार की एक दूरगामी सोच होगी अब देखना इतना है कि सरकार इसमें कितनी तीव्रता से कार्य करती है।केंद्र सरकार के पास एक पत्र लिख के भेजा जरूर है बस  अब  इंतजार  इस प्रणाली के बदलने का है।

2 comments:

  1. Examination centre should be in every Distric
    t/tehsil

    ReplyDelete
  2. हमारी आवाज है उत्तराखंड में परीक्षा प्रणाली में छात्राओं के लिए बदलवा किए जाएं

    ReplyDelete