अंगणी गांव की मेधावी छात्रा शेफाली चौहान ने पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित 10वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि एक लिए अंगणी ग्रामवासी समूह (AGS) द्वारा अंगणी ग्रामोत्सव के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान प्रदान सम्मानित किया जायेगा।
बिचला बदलपुर के अंगणी निवासी सतवीर सिंह चौहान अबोहर, जिला फाजिल्का-पंजाब की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ड्राइवर हैं और परिवार सहित अबोहर में रहते हैं। ड्राइवर पिता और गृहणी माता श्रीमती शांति चौहान की तीन पुत्रियों में सबसे बड़ी पुत्री शेफ़ाली चौहान आरंभ से ही पढ़ाई में अच्छी रही है। अबोहर के एशियन स्कूल में शिक्षा हासिल करने वाली शेफ़ाली आरंभिक कक्षाओं में भी हमेशा ही अव्वल रही। कक्षा 9 में भी शेफ़ाली ने अपनी कक्षा सर्वोच्च स्थान हासिल किया था।
इस साल शेफ़ाली पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित 10वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुई। विद्यालय के साथ घर पर स्वाध्याय करने वाली शेफ़ाली ने पढ़ाई के लिए कभी ट्यूशन का सहारा नहीं लिया और अपनी लगन से दसवीं की परीक्षा में शेफ़ाली ने गणित 100 व विज्ञान 99 अंक हासिल किए, जबकि हिंदी 97, पंजाबी में 150 में से 145 और अंगेजी व सोशल साइंस में 92-92 अंक प्राप्त किये। शेफ़ाली अबोहर (जिला फाजिल्का) में सर्वोच्च स्थान पर रही।
शेफ़ाली की इस उपलब्धि का समाचार पाकर अंगणी ग्रामवासियों ने हर्ष प्रकट लिया है। गांव की होनहार बेटी ने पंजाब शिक्षा बोर्ड में उच्च स्थान पाकर गांव का नाम रोशन किया है।
अंगणी ग्रामवासी समूह की गत दिवस गांव में हुई बैठक में ग्रामोत्सव में सम्मिलित होने आये श्री गौर सिंह चौहान में उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शेफ़ाली अपने परिवार के साथ ग्रामोत्सव में भाग लेने आएंगी। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर पर कुमारी शेफ़ाली चौहान और जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरासैंण के लिए चयनित होने पर गांव की ही अन्य छात्रा कुमारी प्रिया चौहान को प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान-2019 प्रदान करने का निर्णय लिया गया। दोनों मेधावी छात्राओं को यह सम्मान चतुर्थ अंगणी ग्रामोत्सव के दौरान प्रदान लिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment