भगवंत विश्व विद्यालय कोटद्वार में मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव



कोटद्वार
भगवंत विश्व विद्यालय उत्तरी झंडीचौड़ कोटद्वार में मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए आज प्लेसमेंट का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर कविता चौहान और मेघा त्रिपाठी ने मैनेजमेंट के १२ छात्र छात्राओं के साथ नोएडा की विभिन्न कंपनियों जस्ट डायल ईस्ट इंडिया टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, ऐटलस ग्रुप, साईं प्रोडक्ट्स एंड ग्राफिक्स, टॉपर ,पैरमात्रिक इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में प्लेक्मेंट के माध्यम से शिरकत की।

कंपनी के अधिकारियों ने छात्र छात्राओं के लिखित परीक्षा के साथ ही  साक्षात्कार परीक्षा कराए। जिसमे सत प्रतिशत परिणाम के अन्तर्गत दीपांशु देवरानी, शिवम् नेगी,शिवचरण,अनुराग,आकाशदीप, का जस्ट डायल कंपनी में  शिल्पा का एटलस ग्रुप में सूरज का साईं प्रोडक्ट्स एंड ग्राफिक्स कंपनी में राखी,प्रिया,अंशिका,प्रतीक वर्मा,मेघाचौहान का ईस्ट इंडिया कंपनी में चयन हुआ इस अवसर पर विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. वी.के. सोनी चांसलर डॉ. अनिल सिंह और प्रो चांसलर डॉ आशा सिंह को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment